Uttarakhand Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों में हो रही इस हलचल के बीच मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सूरज के तेवर तीखे रहेंगे, जहां अगले 48 घंटों में भीषण लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी गई है. चारधाम यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. अपने जिले के मौसम और तापमान का पूरा पूर्वानुमान जानने के लिए यहां क्लिक कर पूरी खबर तुरंत पढ़ें.
Uttarakhand Weather: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरजेंगे बादल, नैनीताल-चम्पावत के मैदानी हिस्सों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया अलर्ट
