उपमुख्य सचेतक ने किया राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ

Spread the love

उपमुख्य सचेतक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदृष्टि से शुरू हुई इस योजना का शुभारंभ 4 जून 2025 को किया गया था। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में यह एक अहम योजना है और इसके अंतर्गत अगले 5 वर्षों में 100 करोड़ रुपए व्यय होंगे, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ की लागत से 1000–1050 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। योजना के तहत पौधारोपण एवं रखरखाव पर 1.20 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान है।

76वें वन महोत्सव के तहत प्रदेश में 2000 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। धर्मशाला वन मंडल में यह कार्य 284 हेक्टेयर और शाहपुर विधानसभा में 80 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा। मनेई पंचायत में 5 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 4000 पौधे लगाए जाएंगे।