बता दें कि आंचल सहगल तीर्थनगरी के प्रतिष्ठित व समाजसेवी परिवार सहगल परिवार की वधु हैं। उनकी इस उपलब्धि से तीर्थनगरी का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि का समाचार मिलने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आंचल सहगल ने बताया कि उनकी बचपन से ही कुछ नया करने की ललक थी। लेखन कार्य को उन्होंने काफी समय से करना शुरू किया था, जिसकी परिणति यह हुई की उन्होंने अपनी मेहनत व परिजनों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया।
आंचल ने बनाया रिकार्ड, अप्स एंड डाऊन इग्लिश वर्णमाला में पाया प्रथम स्थान
