हरियाणा में हिसार के बाद सिरसा जिले में जनगणना ड्यूटी पर गए एक टीचर पर कुत्ते ने हमला करने का मामला सामने आया है। टीचर के पांव पर बुरी तरह काट लिया। पांव में कुत्ते के कटाने के जख्म गहरा हो गया और वे चक्कर खाकर नीचे गिर गए। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनको अस्पताल में पहुंचाया। ग्राम सरपंच को भी अवगत करवाया। जानकारी के अनुसार, ये घटना बकरियांवाली गांव की है। राजकीय प्राथमिक स्कूल के टीचर कुलदीप सिंह की जनगणना में ड्यूटी लगी है। वह शुक्रवार को बकरियांवाली में घर-घर जाकर सर्वे में लोगों से जानकारी ले रहे थे। 111 नंबर घर का सर्वेक्षण पूरा करने के बाद जब वे 112 नंबर घर का विवरण दर्ज कर रहे थे। तभी पीछे से एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। अभी प्राथमिक उपचार के बाद आज शनिवार को ड्यूटी पर स्कूल पहुंचे। उन्होंने इस मामले में संज्ञान लेने के लिए सुपरविजन कर रहे सीनियर अफसर को पत्र लिखा है। मगर अभी तक प्रशासन या पंचायत की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया है और न ही उस कुत्ते को पकड़ा है और न ही उसके कुत्ते के बारे में डिटेल ली, कि वह पालतू है या स्ट्रीट ड्रॉग। टीचर ने कुत्ते को पकड़ने दूर छोड़कर आने की मांग की है। प्रशासन ने दी जिम्मेदारी टीचर कुलदीप सिंह ने बताया कि वे 1 मई से गांव में सर्वे कर रहे हैं और उन्हें कुल 125 घरों का सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कुत्ते ने अचानक पीछे से आकर काट लिया और बचाव का मौका तक नहीं मिला। बाद में ये किसी ने नहीं बताया कि ये कुत्ता किसका है। कुत्ते के काटने के बाद अभी भी चक्कर आ रहे हैं और वैक्सीन लगने के बाद पूरे शरीर में तेज गर्मी महसूस हो रही है। पहला टीका लगा है और तीन दिन बाद दूसरा लगेगा और कुल 4 टीके लगने हैं। यह एक नहीं, हर टीचर के साथ समस्या है। लोग घरों में पालतु कुत्ते रखते हैं और गेट नहीं खोलते। हर कार्य जरूरी है। प्रशासन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे भी निभानी पड़ेगी। घटना के बारे में संंबंधित अधिकारी को अवगत करवा दिया है कि ऐसी घटना हो गई है और इस पर कार्रवाई की जाए। हिसार के टीचर का हुआ था वीडियो वायरल वहीं, इससे पहले हिसार में जनगणना की डयूटी कर रहे टीचर पर कुत्ते ने हमला कर दिया था और बचाव करते समय गाड़ी की चपेट में आ गए। गाड़ी की टक्कर लगने से गंभीर चोटें आती है और उनको अस्पताल पहुंचाया गया था। इसका सीसीटीवी भीसोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जनगणना ड्यूटी के दौरान टीचर को कुत्ते ने काटा:चक्कर आकर गिरे, सिरसा प्रशासन से कार्रवाई की मांग; हिसार में भी हो चुकी वारदात
