तिरंगामय हुई स्वर्ण नगरी जैसलमेर

Spread the love

जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी का प्रतीक, हमारे बलिदानों की याद एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम एवं कर्तव्य को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई अधिकारी, कर्मचारी ओर समाज सेवी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाएं इत्यादि उपस्थित रही यात्रा का समापन हनुमान चौराहे पर हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने मिलकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारे लगाकर एवं शपथ लेकर कर देश को समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति भावना का प्रदर्शन किया।