Dehradun News: देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में दवा विक्रेताओं की हड़ताल का असर सीधे मरीजों और उनके तीमारदारों पर देखने को मिला. ऑनलाइन फार्मेसी और भारी डिस्काउंट के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे लोगों को जरूरी दवाओं के लिए घंटों भटकना पड़ा. मरीजों के परिजनों ने कहा कि बीपी, शुगर और गंभीर बीमारियों की दवाएं समय पर न मिलने से परेशानी और बढ़ गई. वहीं केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है.
‘भाई अस्पताल में भर्ती है, लेकिन दवा नहीं मिल रही’…देहरादून में मेडिकल स्टोर बंद होने से लोग दर-दर भटकने को मजबूर
