Mulank 8 Astro Tips : जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 है. इन लोगों की जिंदगी सामान्य लोगों से थोड़ी अलग और संघर्षों से भरी होती है. ये जल्दी हार नहीं मानते. चाहे जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो जाए, लगातार जुटे रहते हैं. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि 35 की उम्र के बाद मूलांक 8 वालों का गोल्डन पीरियड शुरू होता है. कई लोग इस उम्र के बाद बिजनेस, नौकरी या सामाजिक जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. मूलांक 8 वाले बेहद मेहनती, गंभीर और अनुशासित स्वभाव के होते हैं.
30 बाद मिलेगी इतनी तगड़ी सक्सेस, खुद नहीं होगा यकीन…इस मूलांक वालों के साथ यही होता आया, क्या आप भी इसमें?
