रोहतक के गांधी कैंप स्थित चाउमिन चौक पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय हैप्पी के रूप में हुई, जो गांधी कैंप में किराए की दुकान लेकर कंफेक्शनरी का काम करता था। दोपहर को करीब एक बजे के बाद हैप्पी ने दुकान में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। डिप्रेशन की वजह से सुसाइड किया मृतक के परिजनों ने बताया कि हैप्पी पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। पहले केबल का काम करता था, जो अच्छा चल रहा था। लेकिन केबल का काम छूटने के बाद मानसिक तनाव में रहने लगा। इसके बाद गांधी कैंप में कंफेक्शनरी की दुकान की। इस दुकान में काम कम था, जिसके कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी के चलते सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। बेटा करता है नौकरी, बेटी की शादी हो चुकी मृतक हैप्पी का एक बेटा है जो नौकरी करता है। पहले वह भी दुकान पर ही बैठता था, लेकिन बाद में नौकरी करने लगा। वहीं, हैप्पी की एक बेटी है, जिसकी शादी भी गांधी कैंप निवासी युवक के साथ हुई थी। हैप्पी की मौत के बाद परिवार गहरा सदमे में है। पुलिस मामले में जांच कर रही आर्य नगर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रोहतक में व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:दुकान में फंदे पर लटका मिला शव; काम छूटने से डिप्रेशन में था
