गर्मियों में घूमने का प्लान? ऋषिकेश के इन वाटरफॉल्स में मिलेगा सुकून, दोस्तों-परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट

Spread the love

Best Waterfall in Rishikesh for Summer Vacation: उत्तराखंड का ऋषिकेश हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद रहा है, लेकिन वीकेंड पर यहां होने वाली भारी भीड़ और गाड़ियों के लंबे ट्रैफिक की वजह से कई बार लोग सुकून के पल नहीं बिता पाते. अगर आप भी इस बार ऋषिकेश की इसी भागदौड़ से दूर किसी ऐसी शांत और बेहद खूबसूरत जगह की तलाश में हैं जहां सिर्फ पानी की कलकल और ठंडी हवाएं हों, तो यहां के कुछ शानदार वॉटरफॉल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. ऋषिकेश के आसपास कुछ ऐसे छिपे हुए झरने हैं, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं कैसे आप यहां तक पहुंच सकते हैं.