Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. रुड़की राज्य का सबसे गर्म इलाका बन गया है, जबकि देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 मई से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश, तेज आंधी और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सूरज के तेवर तल्ख, रुड़की में पारा 39.5°C पार, 20 मई से इन 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!
