कैथल के होटल में अनैतिक कार्य का भंडाफोड़:पुलिस ने की छापेमारी, एक युवक-3 युवतियां हिरासत में, बिहार- पंजाब से बुलाई गई थी

Spread the love

कैथल में सोमवार देर रात पुलिस ने प्योदा रोड चुंगी के पास जींद रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की और अनैतिक गतिविधियों के मामले में कार्रवाई की। होटल से एक युवक व तीन युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में दूसरे प्रदेशों की लड़कियों को बुलाकर देहव्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और इसके बाद होटल पर छापा मारा गया। पैसों का दिया गया लालच छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर मौके पर मौजूद मिला। वहीं होटल से तीन युवतियां और एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। युवतियों में दो बिहार और एक पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार महिलाओं व लड़कियों को पैसों का लालच देकर गलत काम में लगाया गया था। शहर थाना प्रभारी गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ा और गाड़ियों में बैठाकर थाने ले जाया गया। उनसे पूछताछ शुरू कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है। होटल मालिक फरार शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तीन महिलाओं व एक युवक को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एक युवक व तीन युवतियों को होटल से पकड़ा गया, जिनमें से दो बिहार की व एक पटियाला पंजाब की रहने वाली युवती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। होटल का मालिक अभी फरार है।