हरियाणा में वीटा दूध महंगा हुआ:फुल क्रीम 500ML पैकेट पर एक रुपया ज्यादा देना होगा, एक लीटर पर दो रुपए की बढ़ोतरी

Spread the love

हरियाणा में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बल्लभगढ़ मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (विटा) ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ये नए दाम 20 मई 2026 से लागू हो जाएंगे, यानी 19 मई की रात से जो दूध आएगा, वो महंगा होगा। बल्लभगढ़ यूनिट में आने वाले एरिया में ही ये नए दाम लागू होंगे। विटा फुल क्रीम दूध के 500 ML पैक की कीमत 35 से बढ़ाकर 36 रुपए और 1 लीटर पैक की कीमत 69 से बढ़ाकर 71 रुपए कर दी गई है। टोंड मिल्क के 500 एमएल पैक पर 1 रुपए और 1 लीटर पैक पर 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडर्डाइज्ड और डबल टोंड दूध की कीमतों में भी 1 से 2 रुपए तक इजाफा किया गया है। हरियाणा डेयरी डवलमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीटा रोजाना 10 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग करता है। नई रेट लिस्ट…. बफेलो A2 मिल्क के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वीटा बफेलो A2 मिल्क के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इसका 500 एमएल पैक 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए और 1 लीटर पैक 73 रुपए से बढ़ाकर 78 रुपए कर दिया गया है। वहीं 6 लीटर वाले फैमिली पैक भी महंगे हो गए हैं। फुल क्रीम मिल्क का 6 लीटर पैक अब 408 रुपए की बजाय 432 रुपए में मिलेगा, जबकि टोंड मिल्क का 6 लीटर पैक 336 रुपए से बढ़ाकर 360 रुपए कर दिया गया है। राज्य में वीटा के 6 प्लांट, 665 बूथ हरियाणा में वीटा प्लांट जींद, अंबाला, रोहतक, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सिरसा और कुरुक्षेत्र में हैं। इसके अलावा राज्यभर में वीटा के 665 से ज्यादा मिल्क बूथ हैं, जहां रोजाना दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री होती है। वीटा के नेटवर्क में 16 मिल्क चिलिंग सेंटर और 200 से अधिक बल्क मिल्क कूलर (BMC) भी शामिल हैं, जिनके जरिए हजारों डेयरी किसानों से दूध संग्रह कर प्रदेश के विभिन्न शहरों और कस्बों तक सप्लाई पहुंचाई जाती है। चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर बोले- सिर्फ बल्लभगढ़ प्लांट के रेट बढ़े चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर सतीश कुमार ने बताया कि वीटा के ज्यादातर प्लांट में सामान की कीमतें एक जैसी ही रहती हैं, लेकिन कुछ जगहों पर कीमतें बदल सकती हैं, क्योंकि वहां का खर्च और सरकारी नियम अलग-अलग होते हैं। अभी तक जो सरकारी आदेश मिला है, वो सिर्फ बल्लभगढ़ प्लांट के लिए है।