कानपुर में छात्र के माथे से टीका मिटवाने पर हंगामा:मदर टेरेसा स्कूल में ABVP ने की नारेबाजी, मैनेजमेंट ने शिक्षिका को निकाला

Spread the love

कानपुर में मदर टेरेसा स्कूल में छठी के छात्र के माथे से शिक्षिका ने टीका मिटवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता ने स्कूल में हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने शिक्षिका हिबा फातिमा को नौकरी से हटा दिया। तब जाकर गुस्साए कार्यकर्ता शांत हुए। इसके साथ ही छात्र के परिजन भी शिक्षिका के हटाए जाने पर संतुष्ट हो गए। मुकदमा दर्ज करवाने की बात से पीछे हट गए। शिक्षिका हिबा फातिमा ने छात्र को कई थप्पड़ भी जड़े किदवई नगर के-ब्लॉक में मदर टेरेसा हायर सेकेंड्री स्कूल है। दामोदर नगर के रहने वाले दिलीप मिश्रा का बेटा दक्षेश स्कूल में छठी का छात्र है। दिलीप ने बीते गुरुवार को स्कूल मैनेजमेंट और नौबस्ता थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि बेटा गुरुवार सुबह पूजा-पाठ करने के बाद माथे पर टीका लगाकर स्कूल जाता था। टीके को लेकर स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका हिबा फातिमा विरोध करती थी। इसके बाद भी छात्र ने टीका लगाकर जाना बंद नहीं किया तो गुरुवार को टीका साफ कराने के साथ ही छात्र को कई थप्पड़ भी जड़ दिए। ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूल घेरकर नारेबाजी की पिता स्कूल पहुंचे तो छात्र फफक कर रोने लगा। उसने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ नौबस्ता थाने में एप्लिकेशन देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया, लेकिन इधर शनिवार दोपहर भारी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। स्कूल का घेराव करते हुए स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही नौबस्ता पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में घंटेभर पंचायत चली ABVP कार्यकर्ता और स्कूल मैनेजमेंट के बीच पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे पंचायत चली। इसके बाद मैनेजमेंट ने शिक्षिका हिबा फातिमा को नौकरी से निकाल दिया। तब जाकर ABVP के कार्यकर्ता स्कूल से हटे और हंगामा शांत हुआ। ADCP वेस्ट योगेश कुमार ने बताया कि नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच बाचतीत के बाद उनकी मांगें मान ली गईं। शिक्षिका को स्कूल मैनेजमेंट ने निकाल दिया है। अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, मामला पूरी तरह से शांत हो चुका है। ——————- ये खबर भी पढ़िए- प्रतीक की अस्थियां विसर्जित, अपर्णा फूट-फूटकर रोईं: हरिद्वार में बेटी ने कलश माथे से लगाया, ‘I LOVE PAPA’ का कार्ड प्रवाहित किया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान पत्नी अपर्णा फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। छोटी बेटी पद्मजा ने अस्थियों को माथे से लगाया, फिर वह भी फूट-फूटकर रोने लगी। पढ़ें पूरी खबर…