पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:सभी मरने वाले एक ही परिवार से, बिहार से दिल्ली जा रहे थे

Spread the love

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। कार की स्पीड 135 के करीब थी। इसमें कार में बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सबी शवों को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन नंबर 238 के पास हुआ। मरने वालों में 2 बच्चियां और एक महिला मरने वालों में 2 पुरुष, एक महिला और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस को घटनास्थल से मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। इसमें एक पता गुड़गांव के फरीदाबाद का है, जबकि दूसरा बिहार के सिवान जिले का है। मनीष के फरीदाबाद वाले घर पर ताला लगा है। बाकी आजमगढ़ पुलिस सिवान से संपर्क कर रही है, जिससे कि मृतकों की पहचान हो सके। इस पूरी घटना के बारे में बताने वाला भी कोई नहीं बचा है। 3 तस्वीरें देखिए… एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया- आज डायल 112 से सूचना मिली कि एक खड़े ट्रेलर में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 238 माइल पर घुस गई। इस सूचना पर तत्काल थाना कंधरापुर की टीम, सीओ सिटी आजमगढ़ और सीसी टीम, फायर की टीम और एम्बुलेंस और मैं स्वयं मौके पर पहुंचा। तत्काल सभी मृतकों को एम्बुलेंस से मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।