हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 12 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कप्तान सिंह को डीएसपी अंबाला सिटी से डीएसपी चरखी दादरी लगाया गया है। नरेश कुमार को एचपीए मधुबन से एसीपी सोनीपत नियुक्त किया गया। कैलाश चंद को डीएसपी पंचकूला से एसीपी ओल्ड फरीदाबाद लगाया गया। संजीव कुमार (डीएसपी सिरसा) को डीएसपी रेवाड़ी भेजा गया। दिनेश कुमार को एसीपी झज्जर से एसीपी बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया। राहुल देव को एसीपी सोनीपत से डीएसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) लगाया गया।
देखिए ऑर्डर की कॉपी…
निधि नैन की चरखी दादरी से छुट्टी शाहाबाद के डीएसपी राम कुमार को एसीपी पंचकूला नियुक्त किया गया है। वहीं, अमन कुमार को वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त रूप से एसीपी पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। निधि नैन को चरखी दादरी से हटाकर एसीपी सोनीपत लगा दिया गया है।
संजीव कुमार (एसीपी ओल्ड फरीदाबाद) को डीएसपी अंबाला सिटी भेजा गया है। अखिल कुमार को एसीपी बहादुरगढ़ से एसीपी झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी गुरुग्राम जितेंद्र पंचकूला पहुंचे जितेंद्र को एसीपी गुरुग्राम से डीएसपी ERSS पंचकूला लगाया गया। इस तबादला सूची के तहत सोनीपत, पंचकूला, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, अंबाला और गुरुग्राम सहित कई जिलों में पुलिस प्रशासन में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। दंपत्ति आईपीएस अफसरों का प्रमोशन हरियाणा सरकार ने 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में एक नवदीप सिंह विर्क हैं। वर्तमान में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख तथा एचपीयूएस (हरियाणा) पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं, काला रामचंद्रन वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA), मधुबन की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), मधुबन, करनाल की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही हैं। ये दोनों आईपीएस अफसर पति पत्नी हैं।
15 एचपीएस अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने एक दिन पहले ही राज्य पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग दी गई थी, जबकि 5 अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेश रद्द कर उन्हें “अंडर ट्रांसफर” रखा गया था।
