हरियाणा के फतेहाबाद में हनीट्रैप गैंग की इंस्टाक्वीन रितु और हेड कांस्टेबल राकेश की जांच के लिए एसपी निकिता खट्टर ने एसआईटी बनाई है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि इंस्टाक्वीन रितु अपनी बहन और बेस्ट फ्रेंड के चक्कर में फंसकर जेल की सलाखों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, बेस्ट फ्रेंड अजय देवी के हसबैंड शंकर पंघाल ने कुंवारे युवक सतपाल को झांसा दिया कि रितु के घर के हालात काफी खस्ता हैं, उसका पति दिव्यांग है। सतपाल से कहा गया कि रितु के पति के मरने के बाद उसकी शादी करवा देंगे। इसी दौरान रितु की बहन की नाबालिग बेटी को सतपाल के साथ कमरे में बैठाकर लाइट बंद कर दी गई। तभी हेड कॉन्सटेबल राकेश और एचकेआरएन के तहत लगा ड्राइवर सुनील वहां आ धमके और डरा धमकाकर सतपाल से रुपए ऐंठ लिए गए। मगर, डिमांड बढ़ने पर सतपाल ने पुलिस अफसरों की शरण ली और इस हनीट्रैप गैंग का खुलासा हो गया। यह भी पता चला है कि रितु ने इंस्टाग्राम पर कई आईडी बना रखी थी। एक आईडी में उसके 1 लाख 73 हजार फॉलोअर्स हैं। इससे उसे अर्निंग भी होने लगी थी। फिलहाल, पुलिस को रितु की बहन, उसकी फ्रेंड अजय देवी और पति शंकर की तलाश है, जिसके बाद इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है। इंस्टाग्राम पर रितु काफी एक्टिव थी, कुछ PHOTOS… पहले रितु की दो इंस्टाग्राम आईडी के बारे में जानिए… अब जानिए कैसे हनीट्रैप गैंग में शामिल हुई रितु… यहां पढ़िए कैसे हुआ हनीट्रैप का खुलासा… एसएचओ बोले- फरार आरोपी की तलाश जारी फतेहाबाद के सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि रितु को इस गिरोह से जोड़ने में उसकी बहन का भी हाथ है। इस मामले में शामिल बाकी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ करेंगे। रितु ने इतना ही बताया कि वह अपनी बहन के कहने पर उनसे जुड़ी थी। —————————- हनीट्रैप के इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. कुंवारे को शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया:महिला ने घर बुलाकर VIDEO बनाई, फतेहाबाद में पुलिसकर्मियों संग गैंग बनाया; ₹2.5 लाख ठगे कुंवारों को फंसाने वाली ‘इंस्टा क्वीन’ की कहानी:अश्लील वीडियो से भरी ID, शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाती; साथी हेड कांस्टेबल सस्पेंड
बहन-बेस्ट फ्रेंड के चक्कर में फंसी इंस्टाक्वीन:फतेहाबाद में सहेली के हसबैंड ने कुंवारा फंसाया, बोला-उसका पति बीमार, मौत के बाद शादी करा दूंगा
