जींद के एकलव्य स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की 21 वर्षीय गौरव जैन के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम को स्विमिंग के लिए पूल में गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। देर रात उसका शव पानी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस मृतक गौरव जैन गांधी गली निवासी संजय जैन का बेटा था, जो सिलाई मशीनों का कारोबार करते हैं। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। युवक की अचानक मौत से परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
जींद में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत:एकलव्य स्टेडियम में नहाने के लिए गया था, घर नहीं पहुंचने पर पता चला
