ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर गर्लफ्रेंड की हत्या:फरीदाबाद में पहले दोनों ने शराब पी, पैसे मांगे तो शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने सिर में ईंट मारी

Spread the love

फरीदाबाद में एक युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी गर्लफ्रेंड की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। महिला का शव 22 अप्रैल को बल्लभगढ़ में मिला था। महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है और महिला उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी। हत्या वाली रात भी दोनों साथ थे। पहले उन्होंने साथ बैठकर शराब पी, इसके बाद महिला ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने ईंट से वार कर हत्या कर दी। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला जानिए… 25 साल पहले फरीदाबाद आई आरती ACP वरुण दहिया ने बताया कि फिरोजा उर्फ आरती (44) मूल रूप पिछले 25 साल से फरीदाबाद में रह रही थी। वर्ष 2000 में उसने बुलंदशहर निवासी मुकेश से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन करीब 14-15 साल बाद दोनों अलग हो गए। सन्नी के भाई वीरू के संपर्क में आई इसके बाद आरती सन्नी नाम के युवक के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद सन्नी की भी मौत हो गई। इसके बाद वह सन्नी के भाई राकेश के संपर्क में आई, लेकिन कुछ समय बाद राकेश की भी बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद आरती का संपर्क सन्नी और राकेश के भाई वीरू से हो गया। जेल से आने के बाद आरती से मुलाकात वीरू कुछ समय पहले NDPS एक्ट के मामले में जेल से छूटकर आया था और मुजेसर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान आरती और वीरू के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में आरती, वीरू को उनके संबंधों का हवाला देकर ब्लैकमेल करने लगी और उससे बार-बार पैसे मांगने लगी। कई बार वीरू ने उसे पैसे भी दिए, लेकिन लगातार ब्लैकमेलिंग से वह परेशान हो गया। 21 अप्रैल की रात शराब पीने के बाद हत्या ACP ने बताया कि 21-22 अप्रैल की रात आरती और वीरू बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी के पास मिले, जहां दोनों ने शराब पी। इसी दौरान आरती ने वीरू से फिर पैसों की मांग शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर वीरू ने आरती के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वीरू फरार हो गया। आरोपी शादीशुदा, कंपनी में काम करता था क्राइम ब्रांच की टीम ने 1 मई की सुबह वीरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वीरू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह शादीशुदा है और सेक्टर-24 की एक निजी कंपनी में काम करता है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।