हरियाणा के फतेहाबाद में हनीट्रैप गैंग बनाकर कुंवारे युवकों को फंसाने वाली ‘इंस्टा क्वीन’ को लेकर कई खुलासे हुए हैं। ‘इंस्टा क्वीन’ रितु अपनी आईडी पर लगातार अश्लील वीडियो डालती रहती थी। उसने इंस्टा पर एक नहीं बल्कि तीन आईडी बनाई थी। जिन पर वह दूसरी महिलाओं के भी वीडियो डालती। रितु तीन बार अपनी इंस्टाग्राम आईडी का यूजरनेम चेंज कर चुकी थी। रितु पहले तो इंस्टा आईडी पर हर रोज इश्लील वीडियो डालती। फिर जैसे ही किसी कुंवारे लड़के का मैसेज आता तो उससे प्यार का झूठा नाटक करती। फिर उसे शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाती और पैसे ठगती थी। फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस अब तक इस हनीट्रैप केस में हेड कांस्टेबल, एचकेआरएन के तहत लगे ड्राइवर व इस इंस्टा क्वीन रितु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज चुकी है। मामले में बाकी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया है। मामले एक अन्य पुलिसकर्मी का भी रोल बताया गया है। जिसके बारे में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने इतना जरूर कहा कि मामले में शामिल सभी को पकड़ा जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पहले जानिए पुलिस जांच में क्या सामने आया… दूसरी महिला के साथ ढाणी गांव के युवक को फंसाया मामले में स्वामी नगर की एक महिला का भी नाम सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड में स्वामी नगर निवासी इस महिला पर दो केस भी दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इस महिला के संपर्क में ढाणी ठोबा निवासी सतपाल के पड़ोसी शंकर पंघाल की पत्नी अजय देवी थी। शंकर व अजय देवी ने मिलकर सतपाल को झांसे में लिया था। इसके बाद उसको रितु से मिलवाया गया। सतपाल से कहा गया कि रितु का पति बीमार रहता है। वह कुछ ही दिनों का मेहमान है। उसके बाद सतपाल की शादी रितु से करवा दी जाएगी। इसीलिए सतपाल ने उस पर डेढ़ महीने में ही साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर दिए। हनीट्रैप में फंसाकर तीन लाख रुपए ठगे फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा निवासी अविवाहित युवक सतपाल को शादी का झांसा देकर उसे जाल में फंसाया। उसे रूम पर बुलाकर उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाई और बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए गए। इसके बाद फिर धमकाकर ढाई लाख रुपए और ठगने चाहे। मगर उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आते ही उसके ढाई लाख रुपए बच गए। इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती, अश्लील वीडियो बनाती रितु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। वो पंजाबी गानों और सिंगर्स पसंद करती थी। मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और दिलजीत दोसांझ को भी उसने फॉलो कर रखा था। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके गानों पर कई रील बने हुए थे। रितु इन गानों पर अश्लील वीडियो बनाती थी। जिनमें से कुछ में वह खुद को एक्सपोज करते हुए और अपने अंडरगारमेंट्स दिखाते हुए नजर आती। 32 हजार के करीब फॉलोअर, दूसरी महिला के साथ रील बनाती आरोपी रितु के इंस्टाग्राम पर 31 हजार 900 फॉलोअर्स हैं। वह साल 2024 में इंस्टाग्राम से जुड़ी थी। वह अब तक अपनी इंस्टा आईडी पर 309 वीडियो अपलोड कर चुकी है। जिनमें ज्यादातर अश्लील वीडियो हैं। इनमें कभी वह बेड पर लेटी नजर आती है, तो कभी किसी अन्य महिला के साथ वीडियो बनाती दिखती है। उसकी ज्यादातर वीडियो पर 60 से 75 हजार व्यूज आते। अब पढ़िए कैसे हुआ हनीट्रैप का खुलासा… SP ने एसआईटी गठित की एसपी निकिता खट्टर ने इस मामले की जांच के लिए डीएसपी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। डीएसपी के साथ सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा व बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। अब इस मामले में आगामी जांच एसआईटी करेगी। एसआईटी अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट एसपी निकिता खट्टर को सौंपेगी। ——————– यह भी पढ़ें- कुंवारे को शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया:महिला ने घर बुलाकर VIDEO बनाई, फतेहाबाद में पुलिसकर्मियों संग गैंग बनाया; ₹2.5 लाख ठगे हरियाणा के फतेहाबाद में 10 लोगों का एक गिरोह कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर उन्हें हनीट्रैप में फंसा रहा है। इनमें महिलाओं से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। इनके गैंग मेंबर पहले कुंवारे युवक ढूंढते, इसके बाद इन्हें महिलाओं से मिलवाकर पैसे ऐंठते थे। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा- कुंवारों को फंसाने वाली ‘इंस्टा क्वीन’ की कहानी:अश्लील वीडियो से भरी ID, शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाती, पैसे ठगती; SIT गठित
