MP में सांची दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा:नए रेट कल से लागू होंगे; अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुके कीमत

Spread the love

अमूल और मदर डेयरी के बाद मध्य प्रदेश में अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। नए रेट 15 मई से लागू हो जाएंगे। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को रेट बढ़ाए थे। भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज करीब साढ़े 7.5 लाख लीटर से ज्यादा दूध बिकता है। अमूल की खपत करीब 90 हजार लीटर है। इसके बाद सौरभ और श्रीधी की 1 लाख लीटर दूध से ज्यादा की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है। मदर डेयरी ब्रांड के दूध की ज्यादातर खपत शहर में ही होती है। हालांकि, भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की खपत करीब 10 लाख लीटर तक प्रतिदिन है। कुछ दिन पहले खुले दूध के रेट भी 2 रुपए तक बढ़ाए गए थे। पैक्ड दूध की तुलना में खुला दूध के रेट 10 रुपए लीटर तक कम हैं। अमूल-मदर डेयरी के नए रेट लागू हो चुके इससे पहले बुधवार को अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। नए दाम 14 मई से लागू हो गए हैं यानी, गुरुवार को नई कीमत पर दूध ग्राहकों को दिया गया। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। अमूल ने मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, मदर डेयरी ने इससे पहले दूध की कीमतों में अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की थी। महंगाई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शादियों से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 3 हजार का हुआ मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। अब यह भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3296 रुपए और उज्जैन में 3241 रुपए में मिलेगा। दो महीने में रेट 1248 रुपए बढ़ चुके हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…