नारनौल पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली:पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड पुलिस को थी तलाश; दो पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में बुधवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार रात को करीब 12 बजे सीआईए को सूचना लगी कि नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की हुई हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में थी। पुलिस को सूचना लगी कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ बदमाश नारनौल में रेवाड़ी रोड़ पर चिंकारा रेस्ट हाउस के पास हैं। सीआईए ने की थी छापेमारी सूचना के आधार पर सीआइए ने वहां पर छापेमारी की। इसकी सूचना बदमाशों को लग गई। जैसे ही पुलिस वहां पर पहुंची] तो बदमाशों ने वहां पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में गांव कालबा के संजय उर्फ भोलिया के गोली लग गई। जिसके कारण संजय वहां पर गिर गया। इस पर पुलिस ने संजय को पकड़ लिया। वहीं घनश्याम तथा आदित्य नाम के बदमाश पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश को पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस गार्ड की ड्यूटी माइनर ओटी के बाहर लगाई गई है। वहीं अस्पताल के बाहर भी पुलिस को तैनात किया गया है। क्या था मामला बीती 22 अप्रैल को नांगल चौधरी के नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ियों से कूचलकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी रिश्ते में लगने वाली भतीजी की शादी में आया हुआ था। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पहले इसको हादसा माना जा रहा था, मगर बाद में परिजनाें ने हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे। फिर पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए गए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।