CBSE 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया है। इसमें मध्यप्रदेश के 80 हजार 454 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। इस साल भोपाल रीजन में 79.43% विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77% पीछे रहा। बता दें कि भोपाल रीजन में पूरा मध्य प्रदेश आता है। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते है। इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं रिजल्ट सीबीएसई ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया है। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर मार्कशीट देख सकेंगे। बोर्ड ने भारी ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए DigiLocker और UMANG ऐप का विकल्प भी दिया है। अपनी फोटो देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:12वीं CBSE के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; भोपाल रीजन के 79.43% छात्र पास
