भिवानी के रेस्टोरेंट में लगी आग:दूर तक उठता देखा धुआं, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड, कढ़ाई में तड़का लगाते समय हादसा, समय रहते पाया काबू

Spread the love

भिवानी के रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार रेस्टोरेंट में बुधवार दोपहर आग लग गई। जैसे ही धुआं उठता देखा तो उस पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं आग बुझाने वाले सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर नियंत्रण पाया जा चुका था। वहीं आग के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। रेस्टोरेंट संचालक के अनुसार आग कढ़ाई में छौंक (तड़का) लगाते समय पानी डालने से लगी थी। कोई नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कढ़ाई में तड़का लगाते समय हादसा
भिवानी के रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार रेस्टोरेंट के संचालक नवीन ने बताया कि यहां भट्‌ठी जलाने में धुआं हो गया था। उसमें किसी कारिगर में गलती से पानी डाल दिया था। ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। धुआं ज्यादा हो गया था, जिसका पता लगने के बाद कई लोग भी यहां आए। लेकिन सब ठीक है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी व एसएचओ भी आए थे, लेकिन वे देखकर चले गए। यह ऑर्डर लगाते समय कढ़ाई में चाइनिज का आइटम बना रहे थे, तड़का लगाते समय उसमें पानी ज्यादा डाल दिया, जिसके कारण आग उठ गई। इसके बाद आग कढ़ाई को पकड़ गई। डर के मारे कर्मचारी ने पानी और ज्यादा डाल दिया। फायर सेफ्टी के लिए आग बुझाने वाले सिलेंडर थे। जिनकी बदौलत समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई भी नुकसान नहीं हुआ।