NIT कुरुक्षेत्र में बी-टेक की छात्रा के सुसाइड के बाद देर रात हजारों स्टूडेंट्स कैंपस में इकट्ठा हो गए। छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। एनआईटी प्रशासन ने मेन गेट बंद कर मीडिया की एंट्री बंद कर दी है। सेकेंड ईयर की छात्रा दीक्षा ने गुरुवार दोपहर लैब से आने के बाद अपने रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से ही साथी छात्र मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। दीक्षा ऑर्टिफिशियल एंड डेटा साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली थी। उधर, दीक्षा ने अपने नोटबुक में एक मैसेज भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा… मम्मी-पापा मैं कुछ करके नहीं दिखा पाई, मैंने आपके पैसे बर्बाद कर दिए। स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS… पहले जानिए छात्रा की मौत का घटनाक्रम… SHO बोले- घटना की वजह सामने नहीं आई केयूके थाना के SHO विशाल कुमार ने बताया कि स्टूडेंट के शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है। परिवार के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
NIT कुरुक्षेत्र में देर रात स्टूडेंट्स का हंगामा:कैंपस में वी वांट जस्टिस के नारे, दिन में छात्रा ने फंदा लगा सुसाइड किया
