मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को SP कार्यालय में रेप पीड़िता (24) ने हंगामा किया। पुलिस के सामने उसने अचानक चाकू निकाल लिया। उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने चाकू छीनकर युवती को बचाया। जानकारी के मुताबिक, युवती से रेप करने वाला आरोपी जमानत पर बाहर है। वह दूसरी युवती से शादी करने वाला है। इसी वजह से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है। वह शादी रुकवाने के लिए SP ऑफिस पहुंची। शादी का वादा कर रेप किया युवती का आरोप है कि उसका प्रेम संबंध दतिया के भांडेर निवासी कुलभूषण राहुल (30) नाम के युवक से था। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध रहे। शादी का भरोसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… पहले भी दर्ज हो चुका मामला, आरोपी जा चुका जेल युवती ने बताया कि 20 मई 2024 से 4 अप्रैल 2026 तक रेप किया। मामले की शिकायत अप्रैल 2026 में ग्वालियर के झांसी रोड थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलभूषण राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की। अप्रैल 2026 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि युवक को कुछ दिनों बाद जमानत मिल गई थी। युवती का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर वह सोमवार को SP कार्यालय पहुंची थी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शादी रुकवाने की मांग को लेकर उसने हंगामा किया। बातचीत के दौरान युवती ने निकाला चाकू प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान युवती अचानक भावुक हो गई। उसने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया। इसके बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उसके हाथ से चाकू छीन लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया, कार्रवाई का भरोसा दिया घटना के बाद महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने युवती को अलग कमरे में ले जाकर समझाया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद युवती को शांत कराया गया।
रेप पीड़िता ने SP ऑफिस में गला काटने चाकू निकाला:बोली- दूसरी से शादी कर रहा, मुझे आरोपी से करनी है; जमानत पर बाहर है आया
