‘डर से पैसे देने को मजबूर थे’, देहरादून नगर निगम ने तय किए किन्नरों के बधाई शुल्क, लोग बोले- ‘राहत मिलेगी’

Spread the love

Dehradun News : पिछले दिनों नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि बधाई के नाम पर जबरन पैसे वसूलना गैरकानूनी है. इसके बाद देहरादून नगर निगम ने बधाई शुल्क 5100 रुपये तय कर दिया. इस फैसले से किन्नरों का एक गुट खुश है तो एक अदालत जाने की बात कर रहा है. कहा जा रहा है कि इस फैसले से अब देहरादून के उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके घर में शादी, बच्चे का जन्म और घर बनने पर मोटी रकम वसूली जाती थी. लोकल 18 ने इस बारे में लोगों से बात की.