ग्लैमर की दुनिया को ‘राधे-राधे’ क्यों कह रहे स्टार:क्या श्रीकृष्ण से ज्यादा राधा भक्ति बढ़ी; वृंदावन सुकून तलाशने 8 गुना ज्यादा लोग पहुंच रहे

Spread the love

कभी चमक-धमक वाली लाइटें, कैमरे का ग्लैमर और करोड़ों की फिल्म, सीरियल…। आज गले में तुलसी की माला, माथे पर तिलक और जुबां पर ‘राधे-राधे’। ग्लैमर की दुनिया से ऊब चुके स्टार अब वृंदावन की कुंज गलियों में सुकून तलाश रहे हैं। सावधान इंडिया फेम एना जयसिंघानी हों या सुपरस्टार अनुष्का शर्मा। संतों की सादगी और राधा भक्ति में ऐसी रमीं कि मायामोह छोड़कर भक्ति की राह पर चल पड़ीं। एना ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी। अनुष्का 2018 के बाद फिल्मों में नहीं दिखीं। पिछले कुछ सालों में वृंदावन आत्मिक शांति का केंद्र बन गया है। सिर्फ अनुष्का शर्मा और एना जयसिंघानी ही नहीं, शिल्पा शेट्‌टी, हेमा मालिनी, आशुतोष राणा, मीका सिंह जैसे कलाकार प्रेमानंद महाराज से मिलकर राधा नाम जपने लगे हैं। इस बार संडे बिग स्टोरी में राधा भक्ति के बढ़ते ग्राफ को समझते हैं… कुंज गलियों में श्रीकृष्णा… श्रीकृष्णा के साथ, राधे-राधे की गूंज बढ़ गई है। भक्ति की इस बदलती लहर में लोग खूब रम रहे हैं। एक वक्त था, जब लोग बांके बिहारी के दर्शन करते थे। कुंज गलियों में श्रीकृष्ण को तलाशते थे और फिर अपने शहर लौट जाते थे। अब वही लोग राधाजी के गांव बरसाना को देखने जरूर जाते हैं। श्रीजी मंदिर के दर्शन करते हैं। बड़ी संख्या में युवा वृंदावन में कई-कई दिन रहते हैं। गोवर्धन, बरसाना, श्रीजी मंदिर के वक्त बिताते हैं। यहां वो वैरागी की तरह रहते हैं। प्रेमानंद महाराज के श्रीकेली कुंज आश्रम पहुंचकर प्रवचन सुनते हैं। इस माहौल के पीछे संत प्रेमानंद महाराज का नाम भी तेजी से उभरा है। उन्होंने राधा केली कुंज और पदयात्रा के जरिए ऐसा माहौल बनाया कि वृंदावन आने वाला हर व्यक्ति उनके दर्शन करके राधा नाम संकीर्तन से जुड़ना चाहता है। इससे न केवल आस्था बढ़ी, बल्कि ब्रज के लोकल व्यापारियों (लड्डू गोपाल मूर्तियां, पोशाक, माला) का बिजनेस भी 10 गुना तक बढ़ गया है। ताजा मामला एना जयसिंघानी का है, पहले वो पढ़िए टीवी सीरियल से श्रीराधा की सखी बनी
एना जयसिंघानी मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली हैं। 2011 में मुंबई चली गईं। वहां एकता कपूर की बालाजी टेली फिल्म से कोर्स किया। कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन और सलमान खान के साथ फ्रीलांस कोरियोग्राफर की तरह काम किया। फिर टीवी सीरियल सावधान इंडिया में काम किया। उन्हें सोनी चैनल के एक टीवी सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ में काम मिला। इस रोल से एना पॉपुलर हो गईं। फिर फियर फाइल्स सीरियल में काम मिला। एना जयसिंघानी कहती हैं- वृंदावन घूमने आई, यहां आकर ऐसा एहसास हुआ कि प्याज-लहसुन खाना छोड़ दिया। मुंबई लौटकर एक रात सपने में प्रेमानंद महाराज दिखे। उन्होंने कहा कि राधा नाम जप करो…। मैंने तय किया कि अब श्रीजी की शरण में जाना है। जनवरी, 2026 के बसंत पंचमी के दिन प्रेमानंद महराज से दीक्षा ली। अब यहीं रहती हूं। पहले चकाचौंध में फंसी थी, अब यहां सुकून है। अनुष्का 5 महीने में 3 बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं गले में तुलसी की माला, अब फिल्मों में नहीं दिखतीं
अनुष्का शर्मा 2018 में आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखीं थीं। 4 जुलाई, 2023 को अनुष्का पति विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महराज से मिलने पहुंचीं। फिर 3 साल में 4 बार अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। दिसंबर, 2025 में अनुष्का ने प्रेमानंद से कहा- हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं। प्रेमानंद कहते हैं- निरंतर राधा नाम जाप करते रहें। अनुष्का पिछले 5 महीने में 3 बार केलीकुंज आश्रम पहुंचीं। पिछले दिनों अनुष्का और विराट जब प्रेमानंद महाराज से मिले, तो उनके गले में तुलसी की माला नजर आई। यह माला आमतौर पर दीक्षा ले चुके लोग पहनते हैं। ऐसी चर्चा है कि अनुष्का ने भी दीक्षा ले ली है। कुछ और बॉलीवुड स्टार, जो राधा नाम के करीब आए प्रेमानंद कहते हैं- समस्या कोई भी हो, उपाय सिर्फ राधा नाम सोशल मीडिया के दौर में एक संत की ‘सादगी’ और ‘राधा नाम’ की गूंज ने लोगों को अपनी ओर खींच रही है। वे हर दिन श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी से केलीकुंज आश्रम जाते हैं। रात में 2 बजे उन्हें देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते थे। इस वक्त वे शाम 5 बजे आश्रम जाते हैं। केलीकुंज आश्रम में एकांत मुलाकात करते हैं। इसके वीडियो भजन मार्ग चैनल पर पोस्ट किए जाते हैं। यहां कोई जटिल मंत्र नहीं, बल्कि डिप्रेशन, करियर और पारिवारिक उलझनों का समाधान सिर्फ ‘राधा नाम’ के जप में बताए जाते हैं। यही वजह है कि यूथ सबसे ज्यादा उनसे जुड़ रहा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त 1 से डेढ़ लाख लोग हर दिन मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। छुट्टी और बड़े त्योहार पर यह संख्या 10 गुना तक बढ़ जाती है। अब मथुरा-वृंदावन में कारोबार को समझते हैं… ————————— ये खबरें भी पढ़ें वीडियो बनाकर करोड़पति बन रहे क्रिएटर, कोई ‘हलो फ्रेंडा’ से हिट, कोई ‘बिस्कुट का रेट’ पूछकर फेमस; यूपी में 50 हजार करोड़ का कारोबार औरैया की शिवानी कुमारी। एक वीडियो में हैलो फ्रैंड की जगह हलो फ्रेंडा बोलकर वायरल हो गईं। उनकी बोलने की अलग स्टाइल ही पहचान बनी। आज इनकी नेटवर्थ करोड़ों में है। मेरठ के शादाब जकाती। सऊदी अरब में ड्राइवर थे। 10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी… वीडियो से इतना फेमस हुए कि रैपर बादशाह और क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उनकी थीम पर वीडियो बनाए। ये सिर्फ 2 नाम हैं। पढ़िए पूरी खबर… हर्षा ने संन्यास लिया, IITian बाबा ने शादी की:माला बेचने वाली लड़की शादी करके फंसी; महाकुंभ के 3 चेहरे फिर से चर्चा में महाकुंभ खत्म हुए सालभर से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन, 3 चेहरे आज भी चर्चा में बने हैं। पहला- माला बेचने वाली एक लड़की, जो अपनी आंखों की वजह से वायरल हो गई। दूसरा- आईआईटीएन बाबा, जिन्होंने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की, फिर सब छोड़कर संन्यास ले लिया। तीसरी- हर्षा रिछारिया, जो निरंजनी अखाड़े के रथ पर भगवा पहनकर सवार हुईं तो सबकी नजरें उनकी ओर टिक गईं। पढ़िए पूरी खबर…