करनाल में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़:कमरे से उठाकर ले गया पड़ोसी, मां को जान से मारने की दी धमकी

Spread the love

करनाल शहर की एक कालोनी में 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर है, जिसने बच्ची को कमरे से उठाकर ले जाने और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को उठाकर साथ ले गया आरोपी शिकायतकर्ता मां ने थाना सिटी करनाल में दी शिकायत में बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। उसके पड़ोस में रहने वाला करीब 55 वर्षीय सत्यनारायण उनकी 6 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया। कपड़े उतारने की कोशिश मां के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की गई और उसके मुंह को भी नोच दिया। घटना के समय मां कमरे में ही थी, लेकिन बाहर से कुंडी लगी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। 8 मई को शाम 4 बजे बच्ची ने बताई पूरी बात पीड़ित बच्ची ने 8 मई को शाम करीब 4 बजे अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विरोध करने पर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। थाना शहर करनाल में शिकायत के आधार पर 8 मई को पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।