दोस्त संग पार्क में बैठी युवती की गला काटकर हत्या:फेसबुक फ्रेंड पर भी हमला किया, बहादुरगढ़ में मिलने बुलाया था; 5 माह पहले हुई दोस्ती

Spread the love

झज्जर के बहादुरगढ़ में दोस्त संग पार्क में बैठी युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके फेसबुक फ्रेंड पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती ने कॉल कर युवक को मिलने बुलाया था। युवती का पीछा कर रहे 2 अन्य युवकों ने उसकी हत्या कर दी। हमले में घायल उसके फ्रेंड की हालत सीरियस बनी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट कर रही है। घटनास्थल से जुड़े 2 PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़े, पूरा घटनाक्रम… जनवरी में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक के जरिए हुई थी। डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या किस वजह से हुई और आरोपी कौन हैं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक फिलहाल अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

अभिषेक की बहादुरगढ़ में ननिहाल फतेहाबाद के गांव समैन से मिलनी जानकारी के मुताबिक अभिषेक के पिता मजदूरी करते हैं। 28 वर्षीय अभिषेक का एक छोटा भाई भी है, जो भिवानी में ननिहाल में रहता है। सातवीं पास अभिषेक प्लंबर का काम करता है और कुंवारा है। बहादुरगढ़ में भी इसका मामा रहता है। वह घर से वीरवार शाम को 5 बजे निकला था। परिवार बस स्टैंड के पास इंदिरा कॉलोनी में रहता है।