Aaj Ka Mausam Live: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. 28 अप्रैल से जारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का दौर 8 मई तक भी थमने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग (IMD) ने पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां 4000 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं की चेतावनी है. बद्रीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर बर्फ की चादर बिछने से मई में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है. मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है, जिससे चारधाम यात्रियों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
Uttarakhand Weather: 8 मई तक बारिश-बर्फबारी का तांडव, मई में लौटी दिसंबर वाली ठंड, IMD का येलो अलर्ट जारी
