पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की कोठी के सामने गिराया कचरा:रोहतक में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Spread the love

रोहतक में मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रधान शंभू के नेतृत्व में हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही शहर में कई स्थानों पर कचरे की ट्रैक्टर-ट्राली को खाली करवाया। वहीं, एक ट्राली कचरे की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी के बाहर भी उतारी गई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी के सामने कचरे की गाड़ी उतारकर विरोध प्रकट किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि नगर पालिका के कर्मचारी 1 मई से हड़ताल पर है, जिसके कारण सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। ठेके पर लगे कर्मचारियों के साथ झगड़ा नगर निगम में ठेके पर लगाए गए कर्मचारियों के साथ पक्के कर्मचारियों का झगड़ा भी हो गया था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में मामले में समझौता हो गया। नगर निगम के पक्के कर्मचारी हड़ताल पर है, जबकि ठेके पर लगे कर्मचारी कचरा उठा रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगें नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू ने बताया कि निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और ठेका प्रथा को हटाया जाए। कर्मचारियों को 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए। पेट्रोल व मोबाइल फोन का खर्च भी दिया जाए। साथ ही अन्य जो मांगे है, उन्हें तुरंत पूरा किया जाए।