सफेद बालों से पाएं छुटकारा! किचन में रखी इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर, बिना केमिकल चमकेंगे बाल

Spread the love

Home Remedies for Grey Hair: आज कम उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं, कई लोग इन्हें काला करने के लिए बाजार में आने वाले कैमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करते है. लेकिन ऋषिकेश के आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि इसका समाधान बाजार की महंगी और केमिकल युक्त डाई में नहीं, बल्कि आपकी रसोई में छिपा है. डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, आंवला, मेथी और कड़ी पत्ते जैसी प्राकृतिक चीजों का सही मेल न केवल बालों को नेचुरली काला कर सकता है, बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत और चमकदार भी बनाता है. केमिकल वाली डाई जहां बालों को रूखा और बेजान कर देती है, वहीं यह आयुर्वेदिक नुस्खा बालों को पोषण देकर उन्हें घना और मुलायम बनाता है. आइए जानते हैं घर पर ही बिना किसी नुकसान के नेचुरल हेयर कलर तैयार करने का सबसे आसान और असरदार तरीका.