असम के 126 विधायकों में से 63 दोबारा जीते:107 MLA करोड़पति, बदरुद्दीन की संपत्ति ₹226 करोड़; कांग्रेस के 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस

Spread the love

असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 126 विधायकों में से आधे विधायक यानी 63 ही दोबारा चुने गए हैं। नए चुने गए सभी विधायकों में से 21 (17%) पर आपराधिक और 19 (15%) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार 3 विधायकों पर मर्डर की कोशिश और 2 पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केस है। 2011 में गंभीर अपराध वाले विधायकों की संख्या 8 थी, जो 2026 में बढ़कर 19 यानी दोगुनी से ज्यादा हो गई है। नई विधानसभा में 107 (85%) विधायक करोड़पति हैं। 2011 में ये संख्या 47 (37%) थी। 25 विधायकों की संपत्ति ₹10 करोड़ से ज्यादा है। भाजपा के 74 विधायक करोड़पति हैं। AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल की संपत्ति सबसे ज्यादा ₹226 करोड़ है। वह परफ्यूम के जाने-माने ब्रांड अजमल के ऑनर हैं। राज्य में इस बार असम में भाजपा ने 82, कांग्रेस ने 19, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) को 10-10 सीटें मिली हैं। अन्य को 5 सीटें मिली हैं। पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा के 82 में से 14 और कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस हैं। जबकि BPF के किसी भी विधायक पर आपराधिक केस नहीं है। गंभीर आपराधिक मामले: कांग्रेस के 14 विधायक करोड़पति 2026 में कुल 107 (85%) विधायक करोड़पति हैं। 2021 में ये संख्या 85 थी। भाजपा के 90% और कांग्रेस के 19 में से 14 विधायक करोड़पति हैं। 126 विधायकों की कुल संपत्ति 1 हजार 112 करोड़ रुपए है। हर विधायक की औसत संपत्ति करीब 8.82 करोड़ रुपए है, जो कि 2021 से दोगुनी है। भाजपा के 85 में से 74 विधायक करोड़पति हैं। 25 विधायकों की संपत्ति ₹10 करोड़ से ज्यादा, 32 के पास ₹5-10 करोड़ और 50 के पास ₹1-5 करोड़ संपत्ति है। 15 के पास ₹20 लाख-1 करोड़ और सिर्फ 4 के पास ₹20 लाख से कम संपत्ति है। असम विधायकों से जुड़े अन्य फैक्ट्स- —————————– चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम, भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम सीटों पर सबसे अलग ट्रेंड बंगाल में दिखा। यहां 142 मुस्लिम सीटों में से भाजपा ने 72, टीएमसी ने 64 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। वहीं, असम की 22 मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस को 18, AIUDF को 2 सीटें मिलीं। पूरी खबर पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची, तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें…