मां ने ईंट से कूचकर 4 बच्चों को मार डाला:अम्बेडकरनगर में बालकनी से कूदकर भागी, खून से लथपथ बिस्तर पर मिले शव

Spread the love

अम्बेडकरनगर में एक मां ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई। वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव पड़ा था। महिला का पति चार साल से सऊदी में रहता है। तब से वह घर नहीं आया। उसने वहां एक पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली है। जिसके चलते महिला तनाव में थी। घटना दोपहर 3 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। अंदर से दरवाजा बंदकर फरार हुई मां
मीरानपुर मोहल्ले में नियाज (42) की पत्नी गाजिया खातून (37) अपने 4 बच्चों शफीक (14), सउद (10), उमर (8) और बेटी सादिया (7) के साथ एक दो मंजिला मकान में रहती थी। नियाज चार साल से सऊदी में रह रहा है। तब से वह एक बार भी घर नहीं आया। नियाज के चचेरे भाई सलीम के अनुसार नियाज 4 साल से घर नही आया। तीन साल पहले उसने किसी पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली थी। एक साल पहले नियाज की पत्नी गाजिया भी सऊदी गई थी। शनिवार की सुबह 8 बजे जब दूधवाला आया तो घर बंद था। उसने कई आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला। इसकी चर्चा उसने पड़ोसियों से भी की। दोपहर 3 बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने 112 पर सूचना दी। पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बच्चों की मां गाजिया फरार थी। नीचे वाले फ्लोर के कमरे में बेड पर सभी बच्चों के शव एक-दूसरे से सटे हुए पड़े थे। बालकनी कूदकर फरार हुई मां वारदात को अंजाम देने के बाद वह बालकनी से कूदकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी प्राची सिंह ने बताया पुलिस को दोपहर 3:00 बजे सूचना मिली की एक महिला चार बच्चों की हत्या कर फरार हो गई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मैंने भी मौके का मुआयना किया। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लग रहा है कि जो महिला फरार है उसी ने वारदात तो अंजाम दिया है। अपराधी कैसे भागा, कहां से भागा यह सब जांच का विषय है। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। प्रॉपर्टी डिस्प्यूट का मामला लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्चों को पहले जहर दिया गया फिर बच्चों को ईंट से मारा गया। कमरे में उल्टी के निशान भी मिले है, जिससे यह आशंका जाहिर हो रही है। ———– ये खबर भी पढ़ें जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला:बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पूरी खबर पढ़ें