Uttarakhand Today Weather Live: उत्तराखंड में मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. मौसम विभाग (IMD) ने 02 मई को 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का महा-अलर्ट जारी हुआ है. बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर भीषण बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. IMD के अनुसार, 50KM की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और ओलावृष्टि चारधाम यात्रियों और किसानों के लिए बड़ी आफत बन सकती हैं. अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं. शासन ने यात्रियों को संभलकर रहने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है.
50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और गिरेगी बिजली, ओलावृष्टि और बारिश मचाएगी कोहराम, उत्तराखंड के 8 जिलों में IMD का महा-अलर्ट
