हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोहा की अचानक मौत ने सोशल मीडिया पर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। हर किसी को उनकी मौत पर विश्वास करना मुमकिन नहीं है। दिव्यांका की चौधर तेरे हवाले गाना व अंगद फिल्म की अंतिम शूटिंग थी, जो रिलीज होना बाकी है। दिव्यांका के परिवार का भी उनकी मौत पर पहली बार बयान आया है। दिव्यांका के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि दिव्यांका की उम्र करीब 30 साल थी। उसका काम ही उसके लिए परेशानी थी, जो गाने-फिल्म बनाती थी। दिव्यांका ने उस दिन 21 अप्रैल दोपहर को तबीयत खराब बताई थी। जब उसने खाना बनाया था तो भाई से कहा कि तू खाना खा ले, मैं तो खाऊं नहीं। भाई ने उससे कारण पूछा तो दिव्यांका ने बताया था कि मेरी इच्छा नहीं है, तबीयत ठीक नहीं है। फिर भी उसके भाई हिमांशु के कहने पर उसने एक रोटी खाई थी। फेर ये लेट गया। जब शाम 7 बजे हिमांशु के पास स्टेडियम से फोन आया कि मैच खिलाना है तो वह स्टेडियम चला गया था। स्टेडियम से आने के बाद घर आकर देखा तो वह लेटी मिली। कलाकारों परिवार को दी सांत्वाना दिव्यांका की कल एक तारीख को श्रदांजलि शोक सभा रखी गई थी, जिसमें हरियाणा से कर्ण चौटाला समेत कई कलाकार पहुंचे और परिवार को सांत्वना देते हुए शोक जताया। सभी कलाकारों ने हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है और एक सितारा कम होने की बात कही है। दिव्यांका का परिवार यूपी के गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन में रहता है और उनकी ज्वाइंट फैमिली है। पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। बीतें चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। तीन माह से वह शूटिंग पर नहीं आ रही थी। घटना से पहले हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म व चौधर तेरे वाले हवाले गाने की आखिरी शूटिंग थी। काम न मिलने से रहती थी परेशान दिव्यांका को बचपन से एक्टिंग का शौक था और हेरोइन बनना चाहती थी। टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जिस पर 20 मिलियर व्यूज आए और 5 लाख फॉलोअर्स हो गए। विलेन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू हुआ, जिसके बाद एक के बाद एक 50 गाने किए। पिछले कुछ गानें सही से चल नहीं रहे थे, जिससे फाइनेंशियली दिक्कत भी हुई और काम मिलना कम हो गया। दिव्यांका के पिता की भी तबीयत ठीक नहीं रहती थी और खुद की भी तबीयत खराब चल रही थी। इसीलिए शूटिंग से काफी समय दूरी बना ली और घर पर ही अपने करीबियों से फोन पर बात करती थी। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक दोस्त से फाइनेंशियली मदद भी मांगी थी।
दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी थी। कलाकार मासूम शर्मा के साथ सिरसा जेसीडी में उनका अंतिम लाइव शो था, जिसमें गानों पर प्रस्तुति दी थी। दिव्यांका की मौत पर ये सवाल खड़े हो रहे, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक से जमीन पर गिरी। गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। कलाकारों को भी उनकी मौत की सूचना नहीं थी, जिससे वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। पुलिस का भी कहना था कि उनको कोई सूचना नहीं दी गई।
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोहा के परिवार का आया बयान:कहा-उसका काम ही था परेशानी, शोकसभा में कर्ण चौटाला समेत कई कलाकार पहुंचे
