भिवानी में ट्रेन हादसे में BSF जवान की मौत:ट्रैक पार करते वक्त रेल की चपेट में आया, 2 बच्चों का पिता; जम्मू-कश्मीर में डयूटी

Spread the love

हरियाणा के भिवानी में मानेहरू रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से महेंद्रगढ़ के रहने वाले एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। मृतक बीएसएफ में बतौर एएसआई तैनात था। वहीं पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव सोंढी सतनाली के करीब 38 वर्षीय जयसिंह के रूप में हुई है। 4-5 दिन पहले ही छुट्‌टी पर आया था मृतक के पिता गजराज व मामा कृष्ण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जयसिंह बीएसएफ में बतौर एएसआई तैनात था। वहीं 2 बच्चों के पिता थे। बड़ी बेटी करीब 8 वर्ष की है और छोटा बेटा करीब 3 साल का है। उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर हैं और वह करीब 4-5 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आया था, जो फिलहाल भिवानी के कोंट रोड स्थित सूर्य नगर में रहता है। बुधवार को जयसिंह रेलवे लाइन की तरफ घूमने गया था, किसी दौरान पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने दी थी सूचना जीआरपी पुलिस चौकी की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव मानेहरू रेलवे स्टेशन व भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच में ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसकी मौत हो चुकी थी। उस दौरान मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में लाया गया। परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई जहां पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। जिसके बाद मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय जयसिंह के रूप में हुई है, जो बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात था। जब ट्रेन के लोको पायलेट से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि रेलवे पटरी पार करते समय उक्त व्यक्ति चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।