पंजाब के मोहाली की युवती ने भिवानी जिले के रहने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। कहना है कि इंस्पेक्टर अब किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है, जिसे रुकवाने के लिए वह पंजाब से भिवानी के तोशाम थाने पहुंची है। उसने बताया कि सोशल मीडिया से वह इंस्पेक्टर के संपर्क में आई। उसे होटल में बुलाकर संबंध बनाए। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। मिलने से मना करने पर कहता था कि नहीं आई तो मर जाऊंगा। युवती का कहना है कि अब वह 29 अप्रैल को किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, जिसे रोकना जरूरी है। आरोप लगाया कि तोशाम पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। कह रहे कि सांसद का फोन आया है, जिस वजह से उसे इंस्पेक्टर के घर नहीं जाने दे रहे। इसी वजह से उसने डीसी को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। जानिए… युवती ने क्या आरोप लगाए… महिला ने कोई शिकायत नहीं दी- थाना प्रभारी तोशाम थाना प्रभारी महाबीर ने कहा कि यह मामला तोशाम क्षेत्र का नहीं है। यह मामला पंजाब के जीरकपुर थाने का है, यहां युवती ने कोई शिकायत नहीं दी। मामला पंजाब का होने के कारण वहां कार्रवाई की जाएगी।
CRPF इंस्पेक्टर की शादी रुकवाने भिवानी पहुंची पंजाब की गर्लफ्रेंड:बोलीं-होटलों में संबंध बनाए, कहता था नहीं आई तो मर जाऊंगा; कल है दूसरी लड़की से मैरिज
