केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा

Spread the love

बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। आज सुबह 5 बजे पुलिस मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया- पुलिस की जवाबी फायरिंग में मयंक के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। पुलिसवाले उसे कंधों पर टांगकर गाड़ी तक ले गए। फिर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई। दरअसल, शनिवार देर रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में 2 को गिरफ्तार और 2 को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार है। एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीरें देखिए- जिम सील में वारदात हुई, वो सील, नोटिस चस्पा जिस जिम में इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसे बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। जिम के बाहर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिम मालिक को दस्तावेज जमा करने के लिए आज दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। अगर जिम का नक्शा स्वीकृत नहीं पाया जाता है, तो प्राधिकरण बुलडोजर की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा, आरोपियों के घरों पर भी आज प्राधिकरण नोटिस चस्पा कर 24 घंटे का समय देगा। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है… —————– भास्कर सर्वे यूपी के 18 चर्चित चेहरों में कौन पसंद-कौन नापसंद:मंत्री को घेरने वाले, बाहुबली और सपा के बागियों की सीटों पर कौन-सी पार्टी नंबर-1 योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। यूपी की सियासत में 4 साल से सुर्खियों में रहे 18 चर्चित विधायकों की सीटों पर लोगों की क्या राय है? इनमें सपा के 4 बागी विधायकों की सीटें भी शामिल हैं। 4 बाहुबलियों की सीटों पर जनता ने किसे कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद बताया? मौका-बेमौका अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़े करने वाले विधायकों की सीटों के भी नतीजे सिलसिलेवार देखिए…