कैथल जिले के गांव रत्ता खेड़ा लुकमान में पुलिस ने एक हथियार सप्लायर का एनकाउंटर कर दिया। आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसे चीका के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी चीका में गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने के मामले में असलहा देने में शामिल था। आरोपी की पहचान जिला करनाल के गांव रंभा निवासी रवि के रूप में हुई है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रवि गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग करने के मामले में शामिल था और वह हथियार सप्लाई करने के लिए चीका में आया हुआ है। पुलिस पर चार से पांच राउंड फायर किए पुलिस को शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि फायरिंग मामले का आरोपी चीका क्षेत्र में आया हुआ है। इस पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को चीका क्षेत्र में ही देख लिया था, लेकिन वह बाइक पर सवार होकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। जैसे ही टीम में गांव रत्ताखेड़ा लुकमान में पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने चार से पांच राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी की टांग में लगी। इससे वह भागने में विफल हो गया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका अभी इलाज करवाया जा रहा है। मोबाइल शॉप पर की थी फायरिंग बता दें कि करीब 22 दिन पहले चीका शहर में नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने दुकान के बाहर पहुंचकर दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही की गनीमत रही कि दुकानदार को गोली नहीं लगी। सीसीटी भी आया था सामने इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने दुकान और आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और घटनास्थल से सबूत जुटाने में लग गई। अनुमान लगाया जा रहा था कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने या डराने की नीयत से आए थे। इस बारे में दुकानदार सतीश कुमार बताया था कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे। अचानक फायर करके मौके से फरार हो गए। एसडीयू कैथल इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पुलस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसका उपचार करवाया जाएगा। फिर मामले को लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।
कैथल में बदमाश का एनकाउंटर, टांग में गोली लगी:मोबाइल शॉप फायरिंग केस में शामिल; हथियार सप्लाई करते था
