इंटरकास्ट लव मैरिज पर 2 पक्षों में झड़प,VIDEO:फतेहाबाद में धारदार हथियारों-लाठियों से हमला, 5 लोग घायल; बहिष्कार के चलते हिसार रह रहा परिवार

Spread the love

हरियाणा के फतेहाबाद में इंटरकास्ट लव मैरिज करने पर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। इस झगड़े में दोनों पक्ष के पांच लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकान पर बैठे युवक पर धारदार हथियार (लोकल भाषा में कापे) से हमला किया गया। युवक ने बचाव के लिए कभी कुर्सी तो कभी वहां रखे राशन के कट्‌टे को उठाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी जुटाई। जानकारी सामने आई है कि जिस युवक ने इंटरकास्ट लव मैरिज की है, उसका परिवार सामाजिक बहिष्कार के चलते हिसार में रह रहा है। युवक का भाई गांव आया था, जिसके बाद झगड़ बढ़ गया। उधर, दूसरे पक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे जाम कर देंगे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। दुकानदार पर हमले के कुछ PHOTOS… पहले जानिए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दुकान के अंदर लाल रंग की टी-शर्ट पहनकर दुकानदार राजेश कुर्सी पर बैठा है और अपने मोबाइल फोन में व्यस्त है। उसके पास ही सफेद कपड़ों में एक बुजुर्ग व्यक्ति खड़ा है।
अचानक, दुकान के बाहर से दो युवक आते हैं। उनमें से एक के हाथ में तेजधार हथियार कापा है। युवक सीधा दुकानदार पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। दुकानदार एक डिब्बा उठाकर बचने का प्रयास करता है, जिसमें से सामान बिखर जाता है। इस दौरान दुकान का कुछ सामान और वजन करने वाली मशीन भी गिर जाती है। सफेद कपड़ों वाला बुजुर्ग व्यक्ति बचाव की कोशिश करता है लेकिन हमलावर नहीं रुकते।
मारपीट के दौरान हमलावर दुकान के अंदर रखी कुर्सियां और अन्य सामान उठाकर फेंकते हैं। पीड़ित व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता है और दुकान के अंदरूनी हिस्से की ओर भागता है। इसके बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। अब यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… दोनों पक्षों और पुलिस ने इस बारे में क्या कहा… ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हाईवे जाम करने की चेतावनी
उधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घायल राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, अंकित कुमार, साहिल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि झगड़े में शामिल विकास कुमार को पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसे लेकर बड़ी संख्या में गांववासी थाना पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे जाम करेंगे। शादी करने वाले युवक का पिता बोला- बेवजह तंग किया जा रहा
उधर, इंटरकास्ट मैरिज करने वाले युवक सचिन और उसके घायल भाई विकास के पिता साधु राम ने दूसरे पक्ष पर कई आरोप लगाए है। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोग उन्हें तंग कर रहे हैं। ग्रामीणों को बरगलाकर उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया गया। इसी वजह से उसके परिवार को हिसार में रहना पड़ रहा है। वे भी पुलिस से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस बोलीं- दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच इस बारे में भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड है, किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दी जाएगी।