यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में 20 साल की लड़की का मर्डर, घर के पास में खून से सनी लाश मिली

Spread the love

प्रयागराज में 20 साल की लड़की का घर से 10 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ शव मिला। चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने कहा- रात में बेटी ने सभी के साथ खाना खाया था। इसके बाद अपने घर में जाकर सो गई। सुबह घर के बाहर उसकी लाश मिली है। पड़ोसियों जमीन को लेकर विवाद था। इसीलिए उन्होंने मेरी बेटी को मार दिया। पढ़ें पूरी खबर…. 85 मीटर गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की जीप, मासूम समेत 2 की मौत; 19 लोग घायल, महराजगंज से तीर्थयात्री जा रहे थे स्वर्गद्वारी
नेपाल के प्युठान जिले में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी जीप 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे जीप में सवार एक महिला और मासूम की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए। जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महराजगंज जिला प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जीप महराजगंज से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप सवार महराजगंज से स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 के टाकुरा क्षेत्र में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे जीप करीब 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायल यात्रियों को तत्काल लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान काव्या मौर्या (3) और निर्मला मौर्या (30) की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… रामपुर में शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान की जमानत खारिज, बढ़ी धाराओं के कारण कोर्ट से नहीं मिली राहत सपा नेता मोहम्मद आजम खान को शत्रु संपत्ति मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आजम खान फिलहाल रामपुर जिला कारागार में बंद हैं। यह मामला साल 2020 में दर्ज किया गया था। इसमें रिकॉर्ड रूम के दस्तावेजों से कथित तौर पर छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मामले में कई गंभीर धाराएं जोड़ीं। इन धाराओं के जुड़ने से मामले की गंभीरता बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर… गंगा में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत:रायबरेली में एक को बचाने में बाकी भी समाए, दो सगे भाईयों के साथ दोस्त ने तोड़ा दम रायबरेली में गंगा में नहाने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। नहाते वक्त एक किशोर का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन साथी भी गहरे पानी की तरफ गए और चारो डूब गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद चारों को बेहोशी की हालत में निकाला गया। घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया और तत्काल सरेनी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर
उन्नाव रेप पीड़िता बोली…CBI की लेटलतीफी की सजा मुझे क्यों?, VIDEO में कहा- चुप्पी बता रही…कुलदीप सेंगर से बड़ी डील हुई उन्नाव के बहुचर्चित रेप कांड की पीड़िता ने एक और वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने अपने पिता की हत्या के दोषियों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने पर विरोध जताया है। पीड़िता ने कोर्ट से अपील करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने वीडियो में कहा- आरोपियों के खिलाफ सजा बढ़ाने की मेरी अपील को सिर्फ इसीलिए रद्द कर दिया गया है कि मेरी अपील 1945 दिन की देरी से हुई। लेकिन मैं कहना चाहती हूं, मेरा केस तो सीबीआई बनाम कुलदीप सिंह सेंगर था। केस सीबीआई लड़ रही थी, तो देरी सीबीआई ने की, फिर अन्याय मेरे साथ क्यों? सीबीआई की चुप्पी बता रही है कि कुलदीप सिंह सेंगर से कोई बड़ी डील हो चुकी है। पूरी खबर पढ़िए… सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर… गुरुकुल में 11 साल के बालक की मौत, कानपुर में घर के बाहर शव छोड़कर भागे आरोपी; शरीर पर चोट के निशान कानपुर के रहने वाले एक छात्र की लखनऊ के गुरुकुल में मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को गुरुकुल के संचालक छात्र के शव को उसके घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गए। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। उसके शरीर पर करीब 42 जगह चोट के निशान मिले हैं। शरीर को सिगरेट से कई जगह जलाया भी गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, बोली- शादी से उसी से करूंगी, वरना मर जाऊंगी प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। वह बार-बार कह रही थी कि अगर उससे शादी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल की गई। मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और अपनी जिद पर अड़ी रही।इसके बाद स्थानीय युवकों ने टावर पर चढ़कर उसे नीचे उतारा। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में रेप के आरोपी को 10 साल की सजा, रक्षा बंधन के दिन बच्ची से की थी हैवानियत गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने करने वाले को 10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की सजा अलग से भुगतना होगा। करीब 8 साल बाद इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिला तो घरवालों की आंखे भर आईं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी तेज करके इस मामले में पुलिस ने सजा कराई है। पढ़ें पूरी खबर…