सागर में सीएम ने कौरवों से की कांग्रेस की तुलना:बोले- कांग्रेस नहीं चाहती महिलाओं को अधिकार देना, बहनों इनसे हिसाब जरूर लेना

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अप्रैल गुरुवार को सागर जिले के नरयावली पहुंचे। सीएम ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि वहां कौरव थे और यहां कांग्रेसी हैं। पीएम की भावना थी, प्रेम और सबको साथ लेकर चलने के लिए हमारी बहनों के लिए उनका अधिकार दीजिए। जितने प्रयास करना थे, सब कर लिए। मगर कौरवों की तरह इस कांग्रेस का मन नहीं था। 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
सीएम ने नरयावली में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 63.41 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 75 विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। वहीं मंच से बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों का सम्मान किया। सांदीपनि स्कूल नहीं, कृष्ण-सुदामा की मित्रता के प्रतीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय नहीं है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्मृति स्थल है। सीएम बोले-कांग्रेस को नहीं सुहाता महिलाओं को अधिकार देना
तीन तलाक के मामले में भी राहुल गांधी के पिता ने बहनों के भत्तों का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठुकराया था। लेकिन हमारा संगठन महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है। हमारी सरकार में 17 बहनें कलेक्टर हैं। सागर में सांसद, महापौर और कलेक्टर महिला हैं। लेकिन यह कांग्रेस को सुहाता नहीं है। बहनों गाठ बांधकर रखना। जिस दिन जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल हमारी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेगी। यह हमारा संकल्प है। जरुआखेड़ा आईटीआई में नई ट्रेड खोलने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जरुआखेड़ा शासकीय आईटीआई में नई ट्रे़ड खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कर्रापुर नगर परिषद में विकास कार्यों के लिए राशि, खाकरोन, ईश्वरवारा में पुल, रामछायरी में पुल, बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक फोनलेन बनाने की घोषणा की। मकरोनिया फ्लाई ओवर की सीएम ने बात की। लेकिन घोषणा स्पष्ट रूप से नहीं की। जमीन जाने पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवाजा
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार इस वर्ष को किसान सम्मान वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें किसानों के लिए निर्णय लिए जाएंगे। कड़ान परियोजना समेत अन्य योजनाओं की बात हो, जब कोई रोड, डेम बनता है तो किसान की जमीन जाती है तो किसानों की पीड़िता होती है कि उनको मुआवजा कम मिल रहा है। लेकिन अब किसानों की जमीन जाने पर उनको मुआवजा चार गुना मिलेगा। कैबिनेट में यह निर्णय लिया गया है। सांदीपनि विद्यालय खुले हैं। इसका नाम पहले सीएम राइज था। लेकिन मुख्यमंत्री ने नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल किया। भवन श्रीकृष्ण ने जिस स्कूल में शिक्षा गृहण की थी, उसका नाम भी सांदीपनि स्कूल था। देखिए 3 तस्वीरें… बुंदेली परंपरा से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत निर्धारित शेड्यूल के तहत, मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हुए थे। दोपहर 12.30 बजे वे नरयावली हेलीपैड पहुंचे, जहां स्थानीय नेताओं और जनता ने बुंदेली परंपरा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री नरयावली से वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए।