हरियाणा में 46 जजों के ट्रांसफर के आदेश:वाणी गोपाल शर्मा पानीपत के जिला सत्र न्यायधीश, नरेंद्र सूरा की गुरूग्राम में नियुक्ति

Spread the love

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को व्यापक स्तर पर जजों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (DSJ) और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADSJ) स्तर के 46 जजों का ट्रांसफर किया गया है। जज वाणी गोपाल शर्मा को गुरुग्राम से पानीपत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह सुदेश कुमार शर्मा का स्थान लेंगी, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नरेंद्र सूरा को नारनौल से गुरुग्राम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया गया। राजेश कुमार को गुरुग्राम में POCSO मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में तैनाती मिली। डॉ. सुनीता ग्रोवर को नूंह से रेवाड़ी (फरीदाबाद में POCSO कोर्ट) से संबंधित जिम्मेदारी दी गई। महावीर सिंह को गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र, राजीव गोयल को पंचकूला से कैथल, अजय कुमार वर्मा को नूंह से कैथल (फैमिली कोर्ट प्रिंसिपल जज), यशविंदर पॉल सिंह को जगाधरी से गुरुग्राम सोनिका को चंडीगढ़ से नारनौल (फैमिली कोर्ट), देविंदर सिंह को कैथल से सिरसा, सुदीप गोयल को जगाधरी से गुरुग्राम ट्रांसफर किया गया है।