उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में बसे मनकोट गांव में बच्चे हर दिन स्कूल जाने के लिए गोरी नदी को एक पुरानी और जर्जर ट्रॉली के सहारे पार करते हैं. न पुल है, न सड़क—ऐसे में जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करना उनकी मजबूरी बन गया है. करीब 40 साल पुरानी यह ट्रॉली पांच गांवों के लोगों का सहारा है, लेकिन हर सफर डर और खतरे से भरा होता है, खासकर बरसात के मौसम में.
न पुल, न सड़क फिर भी हवा में लटककर ट्रॉली के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते बच्चे, दिल दहला देगा ये नजारा
