गुरुग्राम के गोदाम में भीषण आग:कई किमी दूर से दिखाई दे रही लपटें, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची

Spread the love

गुरुग्राम में सेक्टर-10 के पास रवि नगर में सोमवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। आग की लपटें कई किमी दूर से दिखाई दे रही हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग की वजह का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीमें भी पहुंच चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक किसी के हताहत की अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इलाके में धुआं फैलने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। इस खबर को अपडेट्स कर रहे हैं………………