गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास लगी भीषण आग:आसमान को छू रही लपटें, चारों तरफ फैला धुआं, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची

Spread the love

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान को छू रही हैं और धुआं चारों तरफ फैल रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक द्वारका एक्सप्रेसवे के पास खाली जगह में काफी स्क्रैप और मलबा पड़ा हुआ था। संभवतः किसी व्यक्ति ने इसमें आग लगा दी या सिगरेट फेंक दी होगी, जिसके कारण आग लग गई। ज्यादा गर्मी होने की वजह से आग तेजी से बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया है। फायर अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में तेजी से आग बढ़ती है, इसलिए सावधानी बरतें। आग लगने की सशि वजह का पता नहीं चल सकी है।