गुरुग्राम में पत्नी से बहस के बाद मैनेजर का सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव, 4 महीने पहले लव-मैरिज; वाइफ मुंबई में जॉब कर रही

Spread the love

गुरुग्राम में सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले रात को करीब 12 बजे उसकी पत्नी से बहस हुई थी। उसके बाद पति ने कॉल उठानी बंद कर दी। पति द्वारा फोन नहीं उठाने पर उसकी पत्नी फ्लैट पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो पति फंदे पर लटका मिला। उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर खेड़की दौला थाना पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रतनलाल नगर निवासी ऋषभ दीक्षित (33) के रूप में हुई है। वह अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में बतौर मैनेजर था और सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक फ्लैट में किराए पर अकेले रह रहा था। चार महीने पहले लव मैरिज की करीब चार माह पहले उसने एक युवती से इंटरकॉस्ट लव मैरिज की थी। युवक की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ऋषभ दीक्षित अपनी पत्नी को मुंबई से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम में रहकर काम करने के लिए कहता था। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों बीच बहसबाजी हो गई थी। वह ड्रिंक भी करता था। एक दिन पहले नानी की मौत बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऋषभ की नानी की मौत होने पर परिवार वालों ने उससे मोबाइल पर कॉल की थी, लेकिन 16 अप्रैल की शाम तक कॉल उठाई नहीं गई। 16 अप्रैल की शाम को उसकी पत्नी मुंबई से गुुरुग्राम आकर फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में परिवार वाले भी फ्लैट पर पहुंच गए थे और दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। परिजनों को बयान दर्ज, पुलिस जांच कर रही जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर बहसबाजी की बात सामने आई है। उसने कब फंदा लगाकर आत्महत्या की है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। 16 अप्रैल की रात को आत्महत्या के बारे में पता चला था।