आगरा के इटौरा क्षेत्र में प्रेमिका ने हथौड़े से प्रेमी का सिर फोड़ डाला। इससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। होटल संचालक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। आगरा के इटौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी का शव का होटल ताजपथ के एक कमरे में मिला। प्रेमिका शव के पास ही बैठी थी। शोर शराबे के बाद मौके पर पहुंचे होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। खबर अभी अपटेड की जा रही है…
आगरा में हथौड़े से बॉयफ्रेंड की हत्या:ताजपथ होटल में झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने मारा, फिर लाश के पास बैठी रही
