भिवानी के युवक द्वारा राजस्थान में युवती संग सुसाइड करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव भोड़की गांव की जोहड़ी में एक पेड़ से लटके हुए मिले। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर एक साथ फांसी लगाई। घटनास्थल से जहरीली गोलियां और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। इससे आशंका है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन भी किया होगा। झुंझुनूं जिले की रहने वाली युवती घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृत युवक हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी था। वहीं, युवती झुंझुनूं जिले के खींवासर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
भिवानी के युवक ने प्रेमिका संग किया सुसाइड:राजस्थान में पेड़ से लटके मिले शव, जहरीली दवाई भी मिली
